फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मतदाताओं को मिलेगा प्लास्टिक कोटेड पहचान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को वितरित करने के लिए जनपद को 13000 से अधिक प्लास्टिक कोटेड मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया है। इसका वितरण संबंधित तहसीलों को कर दिया गया है। जल्द ही बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को पहचान पत्र का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। हाल ही में एम-3 माडल की इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) 5022 बैलट यूनिट और 3715 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध कराई गई थी। करीब एक सप्ताह पहले आयोग की ओर से जिले को आवंटित एम-3 माडल की 3715 वीवीपैट भी उपलब्ध करा दी गई। इसी क्रम में सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को वितरित करने के लिए 13377 प्लास्टिक कोटेड मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया है। इसमें जखनिया के लिए 3109, सैदपुर 2197, गाजीपुर 1841, जंगीपुर 1717, जहूराबाद 1251, मुहम्मदाबाद 1689 तथा जमानिया विस के लिए 1573 मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया है। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संबंधित तहसीलों को पहचान पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को इसका वितरण किया जाएगा। मालूम हो कि अगस्त माह में जखनिया के लिए 3833, सैदपुर 6035, गाजीपुर 4150, जंगीपुर 3116, जहूराबाद 3778, मुहम्मदाबाद 3458 एवं जमानिया विस के लिए 3003 सहित कुल 27373 पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया था। इसका वितरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें