गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी का जन्मदिन शनिवार को रोडवेज स्थित उनकी प्रतिमा के पास समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर जिला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि देश के लिए उनके किए गए योगदान को भुला पना संभव नहीं है। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए देेश को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को कायम करने के लिए उन्होंने अपनी शहादत दी थी। वर्तमान भाजपा की सरकार युवाओं को गलत इतिहास पढ़ा रही है। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, रविकांत राय, बटुक नारयण मिश्र, शहनवाज खां, परवेज अहमद खां, सतीश श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजेश उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, एजाज अहमद, चंद्रशेखर शुक्ला, शबीहुल हसन, सुनील राम, अनुराग पांडेय, माधव कृष्ण, कुसुम तिवारी, दिव्याशु पांडेय, आशुतोष गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, मुश्ताक अहमद, रामनगीना पांडेय आदि मौजूद रहे।
शहर कमेटी की ओर से जैनुल बशर भवन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर केक काट कर मिठाई बांटी गई। इसमें शहर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि वह आयरन लेडी थी। उनके नेतृत्व में देश ने जबरदस्त तरक्की की। बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। गरीबी हटाओ का नारा दिया। देश के लिए उन्होंने जो बहुमूल्य योगदान किया उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर सैयद इब्रतुल्लाह, सुनील साहू, राकेश राय, झुन्ना शर्मा, मनीष राय, ओमप्रकाश पांडेय, संजय राय, हनुमान, राम प्रकाश बादल ,बृजेश यादव, फैसल कमाल स्द्दिीकी, अभय गुप्ता, राम प्रसाद राय, अखिलेश राय, सुभाष चंद्र, कैलाश कुशवाहा, उम्मत चंद चौहान, श्याम सिन्हा, जावेद, मुमताज खां, चंद्रिका सिंह आदि मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी मुहम्मदाबाद की संयुक्त बैठक सोमवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। जिसमें इंदिरा गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में इंदिरा गांधी का अभूतपूर्व योगदान रहा है। देश की एकता अखंडता के लिए उन्होंने अपनी कुर्बानी दी थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पीसीसी सदस्य आनंद राय सांकृत, मिर्जा अशफाक बेग, बद्री नारायण पांडेय, बंशीधर तिवारी, मु. असलम खां, हबीब अहमद, शुकुरूल्ला वारसी, कालिका आर्य, जहांगीर खां, अयूब खां, शिवमंगल यादव, जुल्करनैन अंसारी आदि रहे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष गिरिजा दत्त दुबे एवं संचालन अनुज कुमार राय ने किया।