फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गरीबों को मलिगा माडल आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अब गरीबों को जिला प्रशासन मॉडल आवास मुहैया कराने जा रहा है। इसके तहत लाभार्थी को एक लाख बीस हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। प्रारंभ में यह ‘मॉडल आवास’ जिले के प्रत्येक विकास खंडों में बनाया जाएगा। योजना को अमल में लाने के लिए विकास भवन में एक मॉडल भी तैयार किया जा रहा है। ताकि लाभार्थियों को इसी मॉडल के अनुरूप आवास तैयार कराया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने अधिकारियों सहित ग्राम प्रधानों को भी इस आवास के बारे में विधिवत जानकारी दी।
विज्ञापन

विकास भवन में बनाए जा रहे मॉडल आवास में दो कमरे, एक शौचालय, एक बाथरूम तथा एक हाल तैयार किया जा रहा है। इसे करीब एक लाख बीस हजार रुपये की लागत में बनाया जा रहा है। ‘मॉडल आवास’ के बारे में जानकारी देने तथा उसका निरीक्षण करने के लिए सीडीओ हरिकेष चौरसिया ने जनपद के चुनिंदा ग्राम प्रधानों को भी बुलाया था। इन ग्राम प्रधानों को मॉडल आवास के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। इतना ही नहीं सभी ब्लॉकों के कर्मचारियों तथा अधिकारियों को भी मॉडल आवास का नक्शा भेज दिया गया है। इस नक्शे के आधार पर मॉडल आवास का निर्माण होना है। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत गांवों में भी इस योजना के तहत लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। आवास के बारे में लाभार्थी को भी बताया जाएगा। इस मॉडल को देखने और इसके बारे में जानने के बाद इसी तरह का आवास उन्हें बनवाना होगा। दूसरे चरण में मॉडल आवास बहुत जल्द ब्लाकों में बनाने का कार्य आरंभ होगा। इसके लिए धन मुहैया कराया जा चुका है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मॉडल आवास बनाने में लाभार्थी को काफी धन की बचत होगी। उतने में वह आवासों का प्लाटर आदि आसानी से करा लेगा। मॉडल आवास की जानकारी गांव स्तर पर भी लोगों को दी जाएगा। इसके लिए ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें