फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की असफलता से जनता को अवगत कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पीरनगर स्थित कार्यालय पर सोमवार को हुई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्र सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की विफलता को उजागर करने एवं ब्लाक स्तर पर सम्मेलन आयोजित कर सरकार की असफलताओं को जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डा मारकंडेय सिंह ने सभी ब्लाक अध्यक्षों को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि जल्द से जल्द ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम की तिथि तय कर सूचित किया जाए। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जमीन तैयार करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। बताया कि 13 जून को बिरनो एवं सदर ब्लाक के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह प्रभारी राणा गोस्वामी भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष ने ब्लाक सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, परवेज अहमद खां, रविकांत राय, राजीव सिंह, बटुकनारायण मिश्र, चंद्रशेखर शुक्ल, समीउल्लाह खां, पंकज दुबे, अरविंद मिश्रा, राजेंद्र गाजी, हनुमान सिंह, जयराम सिंह, लालसाहब यादव, विनोद सिंह, गिरजाधर दुबे, केशव राय, सतीश उपाध्याय, आनंद राय, देवनारायण सिंह, चंद्रिका सिंह तथा रामजी गुप्ता आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री मुहम्मद राशिद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें