फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4561 विद्यार्थियों के बीच होगी दाखिले की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर।
शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा शनिवार को आयोजित की गई है। इसमें साढ़े चार हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के बीच दाखिले की जंग होगी। एक पाली में होने वाली परीक्षा के लिए इस बार भी पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट एवं सीएलओ नियुक्त करने के साथ ही सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

शहर की पुलिस लाइन के पास जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना वर्षों पहले की गई थी। विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। हर बार की तरह इस बार भी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। आज होने वाली परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न विकास खंडों के 4561 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। प्रवेश परीक्षा में सबसे ज्यादा विद्यार्थी गाजीपुर नगर - सदर के और सबसे कम भदौरा एवं बाराचवर विकासखंड के बैठेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, जखनियां के 520, मनिहारी के 341, सादात के 166, सैदपुर 266, देवकली 289, बिरनो के 320, मरदह 257 तथा गाजीपुर नगर-सदर के 727 विद्यार्थी हैं। इसके अलावा, करंडा 250, कासिमाबाद 302, बाराचवर 160, मुहम्मदाबाद 181, भांवरकोल 179, जमानिया 257, रेवतीपुर 186 और भदौरा ब्लाक के 160 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा एक पाली में दिन में 11 से डेढ़ बजे तक कराई जाएगी। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की ओर से सभी पांच केंद्रों पर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनमें उपायुक्त मनरेगा महेश नारायण, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी, जिला उद्यान अधिकारी संजीव वर्मा, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी वीके सिंह एवं जिला सेवायोजन अधिकारी आरडी राम को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें