फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से नामित सभासद को लेकर सियासत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका परिषद में शासन की ओर से नामित सभासद के तौर पर कुछ लोगों का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नगर के लोदीपुर मुहल्ला स्थित भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय के आवास पर बैठक कर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो सपा के कार्यकाल में नामित सभासद एवं सपा मीडिया प्रभारी रह चुके श्याम सुंदर चौरसिया उर्फ रामू का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इसको लेकर भाजपाइयों में रोष व्याप्त है। नपा अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी रहे जयप्रकाश गुप्ता द्वारा सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किए जाने तथा इसके लिए विधायक सुनीता सिंह के प्रति आभार जताने के मामले ने भाजपाइयों का पारा गरमा दिया है। शुक्रवार को पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय के आवास पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें नामित सभासदों के रूप में कुछ लोगों के नाम को फेसबुक पर डालने तथा विधायक सुनीता सिंह के प्रति इसके लिए आभार व्यक्त करने वाले कृत्य की कड़ी निंदा की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की जानकारी के बगैर ही कुछ लोगों ने मनमाने तरीके जिसे मन करे उसे नामित सभासद बनाने का ठेका ले रखा है। उनको पता नहीं कि भाजपा में संगठन की सहमति से ही नाम तय होता है। ऐसे लोगों को बेनकाब करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो नाम आए हैं। उनमें से कुछ नाम ऐसे हैं जो न तो पार्टी के कार्यकर्ता हैं और न ही वह कभी सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव रखते हैं। ऐसे लोगों को नामित सभासद बनाया जाना पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान होगा। बैठक के दौरान मोबाइल से इस मामले पर विधायक से वार्ता की गई तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता व्यक्त किया। बैठक में तय हुआ कि जिलाध्यक्ष के माध्यम से पार्टी और विधायक की छवि खराब करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाए। इस मौके पर जिला कार्यसमिति के सदस्य कमल कुमार निगम, बृजनंदन सिंह, संतोष पांडेय, संतोष वर्मा, अभय शंकर सोनी, विपिन श्रीवास्तव, बृजेश जायसवाल, सभासद विकास जायसवाल, शशिभूषण राय, बूथ संयोजक जितेंद्र चौधरी, बूथ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सीमा तिवारी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष कुमार वर्मा एवं संचालन नगर मंडल अध्यक्ष गणेश शंकर वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें