फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाकर चलने के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद।
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं की ओर से सड़क सुरक्षा मिशन के तहत रविवार को शहीद पार्क गेट के पास कैंप लगाकर बाइक चालकों को गुलाब का फूल एवं पंपलेट देकर हेलमेट लगाकर चलने के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने कहा कि बाइक चालकों को सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य किया गया है। हेलमेट लगाकर चलने से दुर्घटना के समय उन्हें सुरक्षा मिलती है।
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं की तरफ से कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने की सराहना करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अच्छे कार्य के प्रति लोगों को जागरूक करे एवं सरकारी नियमों का पालन करे। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए नगरपालिका परिषद एवं सामाजिक संस्थाओं को मिलकर तहसील तिराहे पर हेलमेट का बड़ा सा सिंबल लगाने की सलाह दी। इस मौके पर समाजसेविका राजदा जावेद, शाहनिंदा चौकी प्रभारी सुरेशचंद्र मिश्रा, मौलाना अब्दुल रज्जाक खां, वसीम रजा, महबूब आलम, आफताब अजहर नदवी, तंजेब आलम, कैशर खालिद, वैस अहमद, जया मुहम्मद खां, शिबगत महबूब, जिउत प्रसाद, चंचल यूसुफपुरी, साकिब दिलदार खां, इरशाद अहमद, कुंदन यादव, सारा जावेद, योगेंद्र प्रजापति, अदनान रजा आदि उपस्थित थे। संचालन खान अहमद जावेद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें