फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज को संगठित करने में संत रविदास का रहा महत्वपूर्ण योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से संत रविदास के जंयती के उपलक्ष्य में गोसंदेपुर स्थित इंटर कॉलेज में समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य संगठन के प्रदेश मंत्री एवं सम्भाग प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने में संत रविदास का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को बांटने के लिए सभी धर्म के लोग षड़यंत्र रच रहे हैं। इससे बचने के लिए हिंदू समाज को संगठित होकर इस कुचक्र को समाप्त करना है। इसके लिए जरूरी है कि पूरे हिंदू समाज में समरसता की भावना पैदा हो और सभी लोग मिल-जुलकर रहे। जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार अन्य धर्म एवं सम्प्रदाय के लोग पूछने पर अपनी जाति न बताकर अपना संप्रदाय एवं धर्म जैसे मुसलमान, इसाई बताते हैं। कहते हैं मैं मुसलमान हूं और मैं इसाई, ऐसे ही हम सभी हिंदू भाईयों को शपथ लना होगा कि हम अपनी जाति न बता यह कहे कि मैं हिंदू हूं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि चंदौली के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष विपिन कुमार डब्बू, मुकुल सिंह, मंटू सिंह, मंटू गुप्ता, सुरेश कुमार मुन्ना, राकेश साहू, संजय अग्रहरि और जिला मीडिया प्रभारी मनीष अग्रहरि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। हिंदू समाज के विभिन्न लोगों को अंगवस्त्रण देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता बाबूलाल राम तथा संचालन जिला महामंत्री विनित सिंह ने किया। अंत में अशोक श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें