फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला पीजी कॉलेज को रेंजर्स में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित 26वें अंतर महाविद्यालयीय रोवर-रेंजर्स समागम का मंगलवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर ने रेंजर्स में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज ने राज्य स्तरीय रोवर्स-रेंजर्स समागम के लिए अहर्ता प्राप्त कर ली।
विज्ञापन

इस समागम में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर के 18 महाविद्यालयों के रोवर-रेंजर्स की टीमों ने प्रतिभाग किया था। इनमें कुल 18 प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय ने वर्दी प्रतियोगिता, लोकगीत प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता तथा झांकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि मार्चपास्ट, सैंड स्टोरी, पुल एवं तंबू निर्माण, ध्वज शिष्टाचार, स्किल-ओ-रामा में दूसरा तथा निबंध, प्राथमिक चिकित्सा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की रेंजर्स टीम में सभी रेंजर छात्राओं विशेषकर रेंजर लीडर शिवांगी गोंड, सोनल चतुर्वेदी, शिखा यादव, माया, खुश्बू रॉय, शिप्पू राय, मीरा यादव, अंजलि राय, अमृता, ज्योति पांडेय, नूतन पासवान, मोहिनी श्रीवास्तव, पूजा, ऐमन बानो आदि का प्रयास विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह एवं विश्वविद्यालय के रोवर/ रेंजर्स समन्वयक राघवेंद्र कुमार पांडेय ने सम्मानित किया। महाविद्यालय पहुंचने पर रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार, डॉ. अकबर आजम, पूजा सिंह, रेंजर परिचारक श्रीराम कुशवाहा तथा विजेता छात्राओं का प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज एवं उपस्थित शिक्षकों डॉ. एसकेएस पांडेय, डॉ. शंभूशरण प्रसाद, डॉ. पीएस रावत, डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. विकास सिंह, डॉ. अमित यादव, मो. इकलाख खान ने फूल माला से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें