फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम जारी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

जनपद में सर्दी का सितम जारी है। शनिवार की सुबह कोहरे के बीच सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे पारा सात डिग्री के करीब पहुंच गया। आधी रात के बाद नगर और ग्रामीण इलाका कोहरे की चादर में लिपटा रहा। जबकि सुबह धुंध ज्यादा रही। दोपहर में अच्छी खासी धूप निकली और लोग घरों से बाहर निकले। उधर, ठंड लगने से शनिवार को एक 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई। जिले में ठंड लगने से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। सुबह शाम ठंड के कारण आम जिंदगी अलाव के इर्द-गिर्द और कमरों में सिमट कर रह गई है।
पिछले 20 दिनों से शुरू हुई हाड़कंपाने वाली सर्दी का सितम अभी भी जारी है। ठंड के तेवर का ही असर रहा कि गुरुवार को दोपहिया वाहन सवार बिना मफलर-हेलमेट और दस्तानों के घर से नहीं निकले। सुबह और शाम धुंध छाई रही। नौ बजे तक वाहनों की हेडलाइट जलती रही। हालांकि पिछले पांच दिनों से लगातार धूप निकल रही है और पारा धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में चनरदेव राम (52) शुक्रवार को देर शाम गेहूं के खेत की सिंचाई कर घर लौटे। इसी बीच अचानक तबियत खराब हो गई। जब तक परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही प्रधानपति संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि वहां पहुंच गए। ठंड कुछ कम होते ही जिला प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठिठुरते रहे स्कूली बच्चे
गाजीपुर। शनिवार को स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरते रहे। भीषण ठंड की जद में आने वाले कई बच्चों को कोल्ड डायरिया के साथ जुकाम, बुखार हुआ है। एक तरफ जहां स्कूल खुलने से बच्चे कांपते हुए स्कूल जा रहे हैं। वहीं कई पीड़ित बच्चे इलाज के लिए जिला अस्पताल भी पहुंच रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन का मानना है कि अब धीरे-धीरे तापमान ऊपर की तरफ चढ़ता जा रहा है और ठंड कम होती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें