फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के मरीजों की आज से जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कैंसर जैसे घातक बीमारी से पीड़ित मरीजों की जांच रविवार से शुरू होगी। इसके तहत सिर्फ सरवाइकल और स्तन कैंसर के मरीजों की स्क्रेनिंग जांच होगी। लाइफ लाइन एक्सप्रेस (चलता-फिरता अस्पताल) में चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम दो दिन पहले ही गाजीपुर वाशिंगपिट पर पहुंच चुकी थी। चिकित्सकों ने बताया कि रविवार को पूर्वांह्न दस बजे से मेमोग्राफी मशीन से ब्रेस्ट कैंसर और सरवाइकल की जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कैंसर के मरीजों की जांच प्रक्रिया शुरू होने से पहले वाशिंगपिट के पास टेंट लगाने और मरीजों को कोच तक पहुंचाने के लिए सीढ़ी भी बनाई जा रही है। ब्रेस्ट और सरवाइकल कैंसर के मरीजों की जांच लाइफ-लाइन एक्सप्रेस में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मेहक सिक्का के साथ ही टाटा मेमोरियल के चिकित्सक डॉ. पंकज चतुर्वेदी द्वारा मरीजों को देखने के साथ उनकी जांच की जाएगी। इसके अलावा हिंदुजा, टाटा मेमोरियल, बीएचयू, एम्स, राम मनोहर लोहिया सफदरजंग अस्पताल के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लाइन-लाइन एक्सप्रेस में 28 दिसंबर से मौजूद रहेगी। विश्व का पहला चलता-फिरता अस्पताल लाइफ-लाइन एक्सप्रेस दूसरी बार जनपद में पहुुंचा है। इसका उद्घाटन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा 28 दिसंबर को करेंगे। 18 जनवरी तक रहने वाले इस ट्रेन का आगमन शुक्रवार की देर शाम जिला मुख्यालय के वाशिंगपिट पर हुआ। उद्घाटन के बाद इस एक्सप्रेस ट्रेन में नि:शुल्क जांच, उपचार एवं शल्य चिकित्सा देश के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा मरीजों को दी जाएगी। इस संबंध में लाइफ लाइन एक्सप्रेस के प्रोजेक्टर निदेशक डॉ. यागनिक ने बताया कि चिकित्सकों के आने का क्रम शुरू हो गया। प्रथम चरण में सरवाइकल और ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की जांच रविवार को शुरू की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें