फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार संगठन के सदस्यों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवोटेड सोसाइटी फार ह्यूमन रिफार्मेशन एंड डेवलपमेंट(डीएसएचआरडी) मानवाधिकार संगठन की तरफ से शहर चीतनाथ स्थित डीएवी इंटर कालेज में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सदस्यों ने नीम, आम, आंवला सहित दर्जनों पौधों को रोपित किया। विभिन्न स्कूलों-कालेजों के साथ ही सरकारी कार्यालयों के परिसरों और सड़कों के किनारे पांच सौ पौध रोपित करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पेड़ों की धुंआधार कटाई होने से पर्यावरण संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। इसे बचाने के लिए वृक्षों की आवश्यकता है। लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौध लगाए तो पर्यावरण के खतरा से काफी हद तक बचा सकता है। सदस्यों ने निर्णय लिया कि लगातार एक माह तक अभियान चलाकर स्कूल-कालेजों के साथ ही सरकारी कार्यालयों के परिसरों और सड़कों को किनारे पौधरोपण का कार्य किया जाएगा साथ ही लोगों को जागरुक किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार सुभाष अग्रहरि, जिलाध्यक्ष मदनमोहन सिंह, जिला महासचिव अमित अग्रहरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रहरि, जिला प्रवक्ता संजय वर्मा, मीडिया प्रभारी विनय तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव वर्मा, शुभम श्रीवास्तव, राजन जायसवाल आदि मौजूद थे। कालेज के प्रिंसिपल हरिशंकर जी ने पौधरोपण में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें