फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में फंसे ट्रक के पास किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे ने स्थानीय लोगों के साथ रविवार को जंगीपुर-लावा मार्ग पर जयंतीदासपुर के पास सड़क के गड्ढे में फंसे ट्रक के पास खड़ा होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 15 जून तक सड़कों के गड्ढा मुक्ति अभियान को झूठ करार दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जंगीपुर-लावा मार्ग पर जयंतीदासपुर गांव के पास सड़क पर पांच फीट तक का गड्ढा है। इससे एक तरफ जहां आवागमन करने वालों को परेशानी हो रही है। वहीं आए दिन गड्ढे में वाहनों के फंसने से आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान हवा-हवाई साबित हुई। प्रदर्शन करने वालों में ब्रजभूषण दुबे के साथ सोनू चौहान, वंशराज यादव, गोपाल पांडेय, हसन अब्दुल्लाह आदि शामिल थे। संचालन समग्र विकास इंडिया के व्याख्याता गुल्लू सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें