फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह वाहन सीज कर चार लाख का ठोंका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। ओवरलोड, बिना परमिट एवं डग्गामार वाहनों पर जिलाधिकारी की त्यौरी चढ़ी हुई है। उनके सख्त रुख को देखते हुए उप संभागीय परिवहन अधिकारी भवानीदीन ने विभिन्न थाना अंतर्गत मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 16 वाहनों को सीज करने के साथ ही उनके ऊपर चार लाख रुपये का जुर्माना भी ठोंका। परिवहन विभाग के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है। वाहन चालक अपने-अपने वाहनों को जगह-जगह खड़ा कर चेकिंग अभियान के समाप्त होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

ऐसे में शुक्रवार को वाहनों को सड़क पर खड़ा करने से जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके चलते आम राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में उप संभागीय परिवहन अधिकारी भवानीदीन ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों के मार्गों पर ओवरलोड, डग्गामार एवं बिना परमिट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में कुल 16 वाहन सीज कर उनके ऊपर चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बताया कि किसी भी सूरत में ओवरलोड, डग्गामार एवं बिना परमिट के वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। पकड़े जाने पर इनके खिलाफ परिवहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें