फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रक देकर घटिया निर्माण रुकवाने का आग्रह किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। नगर पंचायत बहादुरगंज में हो रहे विकास कार्यों में मानक की अनदेखी के साथ घटिया निर्माण पर रोष व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कासिमाबाद को पत्रक देकर तत्काल घटिया निर्माण रुकवाने का आग्रह किया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश राय के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कासिमाबाद रमेश यादव से मिलकर बताया कि नगर में इस समय कई सड़कों और नालों पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें मानक की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी निर्माण कार्य घटिया हो रहे हैं और काफी जल्दबाजी में कराए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों के संबंध में अपने पत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य को रोकने की अपील की है। इसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्रक देने वालों में अरविंद प्रजापति, जिला कार्यसमिति के सदस्य रामायण प्रसाद, मां चंडी धाम समिति के अध्यक्ष गिरीशचंद्र, सत्यप्रकाश बरनवाल, नरेश कुमार, श्यामबिहारी वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, गोरखनाथ चौहान, प्रभाकर तिवारी एवं मनोज खरवार आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें