नंदगंज। नंदगंज थाना क्षेत्र के बनगांवा निवासी श्यामराज राम की झोपड़ी में बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते दो झोपड़ियों से आग की ऊंची लपटे उठने लगी। परिवार के लोग आग-आग की शोर मचाने लगे। जिसे भी आवाज सुनाई दी, वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा। शोर-शराबा के बीच ग्रामीण बाल्टी, डिब्बा आदि से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में भारी मात्रा में खाद्यान्न, बिस्तर, चारपाई के साथ ही गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर राख हो गया। बताया कि घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी है।