फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रधानमंत्री आवास के 129 लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
शेरपुर के पंचायत भवन सभागार में लाभार्थी को स्वीकृति पत्र प्रदान करते अतिथिगण। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
भांवरकोल। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेरपुर के पंचायत भवन सभागार में बुधवार को दयानंद राय की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास के 129 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। सचिव सूर्यभान राय ने बताया कि, सरकार की तरफ से आवास, शौचालय, पेंशन, पात्र गृहस्थी के कार्ड आदि कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ आम जनता को भी मिल रहा है।
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन कर अनुसूचित जनजाति के तीन, अनुसूचित जाति के 54 और अन्य जातियों के 72 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत में दैवी आपदा के पीड़ितों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को भी मुख्यमंत्री आवास बन मिल गया है। इन 89 लाभार्थियों के आवास का काम तेजी से चल रहा है। इस मौके पर ओमप्रकाश राय मुन्ना, अशोक राय, रोशन राम, प्रधान यादव, सोनू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें