शहर के जीजीआईसी में सोमवार को पालिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा देते छात्र।
पालीटेक्निक में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 25 केंद्रों पर हुई। रविवार को हुई। कालेज में दाखिले की इस जंग में साढ़े 15 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1249 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
पालीटेक्निक में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 15501 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली सुबह 8 से 11 एवं दूसरी पाली में दिन में ढाई से साढ़े 5 बजे तक हुई। परीक्षा में 1249 परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं बैठे। परीक्षा पांच जोनल, 25 केन्द्र अधिकारियों, केन्द्राध्यक्षों और पांच सचल दस्तों की देखरेख में कराई।
परिषद के पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों भी चक्रमण करते रहे। राजकीय पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य सुधाकर उपाध्याय नकली विहीन परीक्षा कराने का दावा किया है। हालांकि परीक्षा से पहले ही लोगों का रेला परीक्षा केंद्रों पर पहुुंचना शुरू हो गया था। सुरक्षा के इंतजाम कड़े रखे गए थे।