फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 1.24 करोड़ मिले, 450 किमी नहरों की होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। किसानों के लिए राहतभरी खबर है। नहरों की सफाई के लिए शासन की ओर से 1.24 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। इस धनराशि से जनपद की 450 किलोमीटर नहरों की सफाई कराई जाएगी। बजट मिलने केबाद सिंचाई विभाग सक्रिय हो गया है। सिंचाई विभाग के मुताबिक जनपद में दो बड़ी नहरें हैं। इनमें जमानिया नहर (चौधरी चरण सिंह नहर) व देवकली पंप कैनाल है। इसके अलावा अन्य नहरें भी हैं। जमानिया नहर से जमानिया, सेवराई, दिलदारनगर, बारा, हरकरनपुर, मगरखाई, गहमर, करहिया, पचौरी, केशोपुर, मनिया आदि गांवों में सिंचाई का कार्य होता है। देवकली पंप कैनाल से सैदपुर, सादात, मनिहारी, देवकली, मरदह और कासिमाबाद क्षेत्र में किसान खेतों की सिंचाई करते हैं। जनपद में नहरों से लगभग 47,267 हेक्टेयर भूमि सिंचित होती है। उधर, सिंचाई विभाग के अभियंताओं का कहना है कि शासन से बजट मिलने के बाद नहरों की सफाई के लिए कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

साढ़े चार लाख किसान हैं जनपद में-गाजीपुर। जनपद में साढ़े चार लाख किसान हैं। अधिकांश किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में सिंचाई के लिए निजी संसाधनों का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। पूरी तरह से नहरों पर निर्भर रहते हैं। इन्हें नहरों के गाद व सिल्ट की सफाई का बेसब्री से इंतजार रहता है, ताकि टेल तक पानी पहुंच सके। फसल की सिंचाई में कोई अवरोध उत्पन्न न हो। संपन्न किसान सिंचाई के लिए नहरों व मौसम के भरोसे नहीं रहते हैं। वह अपना इंतजाम खुद कर लेते हैं।
नहरों की सफाई के लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। 450 किलोमीटर नहरों की सफाई पर 1.24 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। - सीमंत अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें