फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटा गुल रही बती, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अंधऊ विद्युत उपकेंद्र पर वोल्टेज ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के चलते शहर के करीब 30 मुहल्लोें की बिजली करीब तीन घंटे तक गुल रही। ऐसे में शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई दुकानदारों के कारोबार भी प्रभावित हुए। शाम में आपूर्ति बहाल होने पर नागरिकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अंधऊ विद्युत उपकेंद्र से प्रकाशनगर, रौजा, पीरनगर, लोटन इमली सहित अन्य विद्युत फीडरों को आपूर्ति की जाती है। वीटी (वोल्टेज ट्रांसफार्मर) का कार्य होने की वजह से बुधवार को दिन में करीब एक बजे विद्युत उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति ठप कर दी गई। इससे शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। लोगों ने सोचा कि शायद कहीं फाल्ट हुआ हो, उसे दुरुस्त कर अब-तब आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। जब एक घंटा बाद भी बिजली का दर्शन नहीं हुआ तो लोगों की परेशानी बढ़ गई और लोग संबंधित विद्युत उपकेंद्रों पर फोन कर यह पता करने में जुट गए कि आखिरकार क्यों बत्ती गुल है और कब तक आएगी। बिजली पर आधारित कारोबारी निराशा के बीच बिजली आने का इंतजार करते रहे। इस बीच कई घरों में सबमर्सिबल पंप के न चलने से पानी की भी दिक्कतें हुई। तीन घंटा बाद शाम को चार बजे बिजली की आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में अंधऊ विद्युत उपकेंद्र के जेई रमेश विश्वकर्मा ने बताया कि वीटी (वोल्टेज ट्रांसफार्म) में काम होने से उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति दिन में एक से तीन बजे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें