फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल बार संघ के पदाधिकारियों का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सिविल बार संघ के तीन पदों के लिए पदाधिकारियों का चुनाव होना है। इसके लिए 20 दिसंबर को सुबह दस से चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद पांच बजे से मतों की गणना की जाएगी। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

सत्र 2018-19 के लिए सिविल वार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आज मतदान कराया जा रहा है। अध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए हृदय नारायण सिंह एवं राजेंद्रनाथ तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए लियाकत अली और दिनेश श्रीवास्तव के बीच सीधा मुकाबला है। महासचिव पद के लिए विनोद कुमार दुबे, अजय कुमार, मोहम्मद तारिक सिद्दीकी और मनोज कुमार राय चुनाव मैदान में है। चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया गया मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पोलिंग बूथ का निर्माण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें