गाजीपुर। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को जिला कमेटी के पीरनगर स्थित कार्यालय पर हुई। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी जोन) के नव नियुक्त उपाध्यक्ष एवं गाजीपुर के प्रभारी वसीम अंसारी के आगमन पर उनका स्वागत किया गया। 13 दिसंबर को वाराणसी में होने वाली यूनाइटेड यूथ फ्रंट की रैली को कामयाब बनाने की अपील की गई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अंसारी ने कहा कि वाराणसी की रैली में गाजीपुर के युवा कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा है। इसका बदला लेने का समय अब आ गया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली, मुंबई के बाद वाराणसी में रैली का आयोजन किया गया है। इसमें पूरे प्रदेश के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि युवाओं में सरकार के खिलाफ रोष है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, नाजिम अली, जयप्रकाश, शबीउल हसन, ओमप्रकाश भारद्वाज, अब्दुर राफेज्या, मिलिंद्र सिंह, अनुराग पांडेय, दिव्यांशु पांडेय, माधवकृष्ण, तनवीर आलम, सुनील, देवाम श्रीवास्तव, मुहम्मद अली, मिंटू खान, संतोष तिवारी, श्रीप्रकाश गुप्ता, प्रांशू, कृष्णानंद विश्वकर्मा, बृजेश, परवेज अहमद, फिरोज राईनी आदि उपस्थित थे।