नंदगंज(गाजीपुर)। स्थानीय शहीद स्मारक इंटर कालेज की स्काउट-गाइड टीम विगत डेढ़ दशक से उ.प्र. भारत स्काउट/गाइड की जनपदीय रैली में सर्वोत्तम स्थान हासिल कर रही है। इस बार भी जिले के बेटाबर इंटर कालेज में आयोजित जनपदीय रैली में तहसील माध्यमिक सीनियर स्काउट/गाइड में शहीद स्मारक इंटर कालेज को सर्वोत्तम स्थान प्राप्त हुआ। स्काउट एवं गाइड टीम के प्रशिक्षक भोगेश सिंह एवं नंदलाल गिरि ने बताया कि विगत 15 वर्षों से विद्यालय इस संवर्ग में सर्वोत्तम स्थान हासिल कर रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयराज ने प्रार्थना स्थल पर बधाई देते हुए विजेता प्रतिभागियों, प्रशिक्षकद्वय एवं सहयोगी कर्मियों का हौसला बढ़ाया। आशा व्यक्त किया कि उनका विद्यालय चंदौली में आयोजित होने वाली मंडलीय रैली में जिले को सर्वोत्तम लाने में अहम भूमिका निभाएगा।