गाजीपुर। भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन गुरुवार को दुल्लहपुर स्थित एक महाविद्यालय में आयोजित हुआ। इसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष मदन बिंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान कर इस समाज के प्रति ऐतिहासिक कार्य किया है। देश में इस वर्ग की दशा सुधारने के लिए पार्टी एवं प्रधानमंत्री ने साहसिक पहल की है। इसके लिए इस देश.के गरीब एवं सरकारी सुविधाओं से वंचित लोग हमेशा कृतज्ञ रहेंगे।
गाजीपुर लोकसभा के प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि देश में गरीबों के कल्याण एवं सम्मान के लिए पार्टी ने हमेशा कार्य किया है। जिलाध्यक्ष प्रेमसागर राजभर ने अध्यक्षता करते हुए सबके प्रति आभार प्रकट किया। सम्मेलन में संतोष गुप्ता, राहुल जायसवाल, ओमप्रकाश अकेला, ओमप्रकाश राम, उमाशंकर राजभर, शिवपूजन चौहान, रंजू विश्वकर्मा, रामपाल कुशवाहा, मुन्नीलाल चौहान, बुची बिंद, नीतू जायसवाल, सरोज मिश्रा, कमलेश मौर्य, मीडिया प्रभारी किशन शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र विश्वकर्मा ने किया।