फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय विकास खंड के परिषदीय स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। तहसील परिसर में क्षेत्रीय विधायक अलका राय तथा उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लाक संसाधान केंद्र के परिसर में पहुंच कर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने 31 मार्च को ब्लाक के सेवानिवृत्त होने वाले सात शिक्षकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। वित्त एवं लेखाधिकारी गुलशन उवर ने फरवरी में ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया। उपजिलाधिकारी ने शिक्षकों से बच्चों को पूरे मनोयोग से पढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने एक परिषदीय विद्यालय तथा दो आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेकर साधन संपन्न करने की घोषणा की। इस अवसर पर दशरथ सिंह यादव, राजेश राय, राजेश सिंह, अनिल कुमार पांडेय, जितेन्द्र प्रसेन सिंह, नितिन राय, देवेंद्र राय, अमित कुमार राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता हेमनाथ राय तथा संचालन प्रमोद कुमार उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें