फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सभासद समेत पांच फूड प्वाइजनिंग के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित वार्ड पांच पटखौलिया की सभासद सहित परिवार के पांच सदस्य बाल्टी का प्रदूषित पानी पीकर गुरुवार की रात फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। बाल्टी के पानी में छिपकली गिरी हुई थी। रात होने के कारण सदस्यों का ध्यान बाल्टी के पानी में गिरी छिपकली पर नहीं जा सका। सभी बीमार सदस्यों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।
विज्ञापन

रात में खाना खाने के बाद सभासद भागमनी देवी (36) तथा सास भगवता देवी (50) पुत्री शील (18) पुत्र उपेंद्र (15) तथा निखिल (13) ने बाल्टी में रखे पानी पी लिया। कुछ देर बाद सभी की तबियत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार शुरू होने के बाद कुछ की तबियत में सुधार होने लगा। वहीं शाम तक सभासद की सास भगवता देवी का इलाज चलता रहा। शुक्रवार की शाम परिवार के सभी लोग घर चले गए। स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला ने बताया कि परिजनों के अनुसार पानी में छिपकली गिर गई थी परिवार के लोग उसी पानी को पी लिए थे। इससे उनकी तबियत खराब हो गई थी। उपचार के बाद तबियत में सुधार हो गया। जिसके बाद सभी घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें