जखनियां (गाजीपुर)। वर्तमान सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर दो दिवसीय तहसील स्तरीय लोक कल्याण मेले का समापन शुक्रवार को हो गया। मेले में उपस्थित लोगों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी ली।
लोक कल्याण मेला में जिला उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं रसद, आपदा, सिंचाई, बाल विकास, गन्ना, दुग्ध संघ वाराणसी, स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास मिशन, श्रम विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन, मलेरिया विभाग, कुष्ठ रोगी, क्षय विभाग, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सूचना विभाग, महिला कल्याण विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। प्रत्येक स्टाल पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं को बताया और इसका लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों से अपील भी की गई। सात अप्रैल को कासिमाबाद तहसील में लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आपदा विशेषज्ञ अशोक राय, सूचना विभाग से आमिर अंसारी, धनंजय कुमार, संदीप एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।