गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक एमएएच इंटर कालेज में रविवार को हुई। इसमें प्रदेश नेतृत्व की ओर से लिए गए परीक्षा बहिष्कार के निर्णय पर विचार किया गया। वक्ताओं ने बताया कि शासन ने संगठन की मांगों को पूर्ण रुप से मान लिया। उस पर क्रियान्वयन भी कर दिए जाने के बाद प्रदेश नेतृत्व की ओर से परीक्षा बहिष्कार वापस ले लिया गया।
बैठक में संघ की ओर से निर्णय लिया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी शिक्षक से अधिकारियों की ओर से किसी भी प्रकार का दुर्व्यव्यवहार किया गया तो संघ परीक्षा बहिष्कार से संबंधित कठोर निर्णय लेने को बाध्य होगा। वक्ताओं ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से पत्रक में दी गई समस्याओं का तत्काल निस्तारण नहीं किया जाता है तो शिक्षक संघ कठोर निर्णय लेगा तथा मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेगा। कहा कि पहली जनवरी 2016 से पहले जो भी शिक्षक अवकाश ग्रहण कर चुके हैं। वह पेंशन पुनरीक्षण का फार्म भरकर विद्यालय के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भिजवा दें ताकि उनकी पेंशन का पुनरीक्षण कराया जा सके। इस अवसर पर रामानुज सिंह, विनोद सिंह, दिनेशचंद्र राय, डॉ. तुंगनाथ पांडेय, विवेकानंद गिरी, राम अवतार यादव, अनिल राय, प्रकाशचंद्र दूबे, संतोष कुमार पांडेय, निराला राय, रत्नेश राय, अशोक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विश्वमोहन सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रियाज अहमद, श्रीराम सिंह, रविंद्र नाथ तिवारी, कन्हैया लाल, सूर्यनाथ पांडेय, झल्लन सिंह, नरेंद्र कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता अध्यक्ष नारायण उपाध्याय और संचालन म।ंत्री राणाप्रताप सिंह ने किया।