गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जूनियर बालक-बालिका की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर बालकों की हुई 100 मीटर की दौड़ में आजाद अंसारी सबसे आगे रहे। दीवाकर पासवान को दूसरा, विशाल का तीसरा तथा 200 मीटर दौड़ में रवि सिंह प्रथम, विशाल सिंह द्वितीय, सुनील सिंह तृतीय रहे।
400 सौ मीटर की दौड़ में दिनेश पाल पहले, रवि सिंह दूसरे, चंद्रप्रकाश यादव तीसरे, 800 मीटर में सोनू यादव प्रथम, दीपक गौड़ द्वितीय, संदीप यादव तृतीय, 1500 मीटर की दौड़ में सोनू यादव पहले, बलवंत यादव दूसरे, अमेरिका तीसरे तथा 5 हजार मीटर में अरविंद विश्वकर्मा प्रथम, अमेरिका द्वितीय एवं विकास चंद्र तृतीय रहे। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में अलका मिश्रा पहले, जाहिदा परवीन दूसरे, रानी तीसरे, 200 मीटर में अलका मिश्रा प्रथम, आराधना विश्वकर्मा द्वितीय, निशा पासवान तृतीय तथा 400 मीटर में शांति पहले, रेखा दूसरे और ब्यूटी को तीसरा स्थान मिला। 800 मीटर में शिल्पी यादव प्रथम, रेखा यादव द्वितीय, शांति तृतीय, 1500 मीटर में शिल्पी यादव पहले, अंकिता दूसरे, शहाना परवीन तीसरे तथा 3 हजार मीटर की दौड़ में आराधना विश्वकर्मा प्रथम, अंकिता विश्वकर्मा द्वितीय, शहाना परवीन तृतीय तथा लांग जंप में रानी कन्नौजिया पहले, रानी दूसरे तथा शांति कन्नौजिया को तीसरा स्थान मिला। बालकों के जैबलिंन थ्रो में पिंटू राम पहले, राहुल सिंह यादव दूसरे, रतन पासवान तीसरे तथा बालिका वर्ग में जयप्रिया प्रथम, रोजी खातून द्वितीय तथा रानी बिंद तृतीय रहीं। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन अशोक सिंह ने किया। पुरस्कार वितरण उपजिलाधिकारी सदर विनय कुमार गुप्ता ने किया। निर्णायकों में शिवकुमार यादव, राधेश्याम सिंह यादव, क्रांति कुमार, विकास सिंह, संगीता, चंदन राय आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद कुमार जायसवाल ने किया।