फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब लदे ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के महाराजगंज पोखरे के पास गुरुवार की देर रात शराब से लदे एक ट्रक शहर की तरफ तेज गति से आ रहा था। उसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मेला देखने आए ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर ट्रक सहित चालक को धर दबोचा। चालक की पिटाई की और गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इसकी जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस को देख ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़ गए। उधर घटना की सूचना पाकर तत्काल एसपी सिटी प्रदीप दूबे, एसडीएम विनय गुप्ता और सीओ हृदयानंद सिंह मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे तक जाम चलने के बाद किसी तरह समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक सहित ट्रक को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

मुनआपुर गांव निवासी अरविंद बिंद गांव की चट्टी पर चाट का ठेला लगाकर अपने परिवार का जीवन-यापन करता है। वह महाराजगंज में लगे मेले में अपना ठेला लगाए हुए था। मेला देखने के लिए उसकी पत्नी सरिता बिंद (27) अपने दो बच्चों के साथ पहुंची थी। मेला देखने के बाद अरविंद बिंद अपनी पत्नी सरिता और दोनों बच्चों को घर छोड़ने पैदल जा रहा था। जैसे ही पोखरे के पास पहुंचा नंदगंज थाना क्षेत्र स्थित लार्ड डिस्टलरी से शराब लोड़ कर तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आने से पत्नी सरिता बिंद की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उधर मेला देखने आए ग्रामीणों ने घेराबंदी करके ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया और गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर महिला का शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सड़क जाम समाप्त करने के लिए काफी समझाया-बुझाया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रदीप दूबे, एसडीएम विनय गुप्ता और सीओ हृदयानंद सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम की ओर से मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद कहीं जाकर एक घंटे तक चला जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक सहित ट्रक को पकड़कर कोतवाली ले आई। उधर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसपी सिटी प्रदीप दूबे ने बताया कि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया गया। महिला के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी चालक सहित ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें