फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बुखार से छूट रहा उपभोक्ताओं को पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। साहूपुरी स्थित 220 केवीए के सब-स्टेशन में तकनीकी खराबी और जगह-जगह ट्रांसफार्मर फुंकने से जनपद के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। जमानिया, दिलदारनगर, गहमर, सुहवल मुहम्मदाबाद, औड़िहार, करंडा समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में बेतहाशा कटौती हो रही है। 24 घंटे में बमुश्किल नगर में आठ से दस और ग्रामीण क्षेत्र में चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ऐसे में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। आलम यह है कि प्यास बुझाने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। मौसम की दुहाई देते लोग बिजली विभाग को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

गहमर संवाददाता के अनुसार शनिवार से बिजली आपूर्ति व्यवस्था भगवान भरोसे है। शनिवार को सुबह नौ बजे बिजली गुल हुई, तो 24 घंटे बाद रविवार को नौ बजे दिन में आपूर्ति शुरू हुई। बिजली आते ही गर्मी से परेशान लोगों ने कुछ राहत महसूस की, लेकिन एक घंटे बाद ही बिजली गायब हो गई। दोबारा दोपहर 12 बजे पुन: विद्युत आपूर्ति शुरू हुई और आधा घंटे रहकर चली गई। इसके बाद आती-जाती रही। रात करीब नौ बजे गुल हुई तो पूरी रात गायब रही। जबकि यही सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सुबह नौ बजे बिजली आई और आधे घंटे बाद कट गई। फिर 12 बजे आने पर उपभोक्ताओं में खुशी के साथ इस बात की चिंता बनी रही कि फिर कब बत्ती गुल हो जाएगी कोई भरोसा नहीं। बिजली कटौती से जहां भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं, वहीं पानी के लिए भी कसरत करनी पड़ रही है। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार पिछले दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। बिजली के आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं रह गया है। शनिवार और रविवार को पूरी रात बिजली गायब रही है। इसके बाद 24 घंटा में महज दो-चार घंटा ही बिजली का दर्शन हो रहा है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बिजली पर आधारित कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बिजली की संकट की वजह से लोगों के सामने पेजयल के संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। जमानिया संवाददाता के अनुसार बेतहाशा बिजली कटौती से उपभोक्ता त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई ठिकाना नहीं रह गया है। मौसम की तल्खी के बीच कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। पिछले तीन दिनों से 24 घंटे में बामुश्किल दस घंटे ही लोगों को बिजली का दर्शन हो रहा है, जो लोगों के लिए परेशानियों भरा साबित हो रहा है। सुहवल संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में बेतहाशा बिजली कटौती से आम जन-जीवन पूरी तरह से बेहाल है। मनमाने ढंग से आपूर्ति होने से जहां गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं, वहीं खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है।
- साहुपूरी स्थित 220 केवीए के सब-स्टेशन के 200 एमवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर लिया गया है। अब पर्याप्त बिजली मिलेगी। - आरआर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें