फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 01 Aug 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
धरना देते स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के छात्रनेता।
विज्ञापन
छात्रों की समस्याओं को लेकर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को आस्तीन चढ़ा ली। सरजू पांडेय पार्क में आयोजित तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन के पहले दिन छात्र नेता दिनेश कुमार राय ने कहा कि महाविद्यालय में आए दिन हो रही शुल्क वृद्धि के कारण गरीब छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने में कठिनाइयां हो रही हैैं जबकि महाविद्यालय में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


धरना सभा में उन्होंने कहा कि छात्र हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। चेतावनी दिया कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो छात्र चुप बैठने वाले नहीं हैं। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक राय एवं आकाश राय ने कहा कि महाविद्यालय में प्रयोगशाला नहीं है। छात्रों से प्रयोगशाला के नाम पर फीस ली जाती है।

पिछले दिनों महाविद्यालय के सामने से साइकल और गाड़ी चोरी हुई है। इसलिए पहले गेट के मुख्य द्वार का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने छात्रों से छात्रहितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आने की अपील की। धरना सभा में विवेक राय, राहुल राय, पुष्पेंद्र उपाध्याय, अंजनी राय, आशीष राय, ऋषभ राय, इफ्तेखार खान, सुरेंद्र, सुल्तान, सोनू, आलोक राय तथा शिवम राय ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें