फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य पूरा होने पर भी नहीं शुरु हुई विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। विद्युत विभाग द्वारा शाहपुर लटिया और कुशी गांव बीपीएल कार्डधरकों को नि:शुल्क विद्युत पहुंचाने के लिए आनन-फानन में तार तो विभाग द्वारा लगवा दिए गए, लेकिन आजतक उसमें कनेक्शन नहीं जोड़ा गया।
विज्ञापन

दीनदयाल ग्राम विद्युत योजना के तहत शाहपुर लटिया और कुशी गांव में बीपीएल कार्डधारकों के घरों को नि:शुल्क रोशन करना है। तार-खंभा और ट्रांसफार्मर तो लगा दिया, लेकिन आजतक कनेक्शन जोड़कर विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं गई। इससे गरीबों में निराशा है। दोनों गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग द्वारा बीपीएल कार्डधारकों को नि:शुल्क विद्युत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था। संबंधित ऐजेंसी ने कार्य ठीक से नहीं किया और आनन-फानन में तार, खंभा और ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। एक तरफ जहां कई खंभा झुके हुए है, वहीं ट्रांसफार्मर को स्थापित करने के लिए बनाए गए प्लेटफार्म भी कमजोर है। काम पूरा होने के बाद भी पता नहीं किन कारणों से विद्युत सप्लाई शुरू नहीं की जा रही है। इससे लोगों के घर रोशन नहीं हो पा रहे हैं। सरकार की ओर से नि:शुल्क गरीबों को विद्युत कनेक्शन मुहैया कराने की मुहिम पर पानी फिरता नजर आ रहा है। लोगों ने चेतावनी दिया कि अगर समय रहते कनेक्शन जोड़कर सप्लाई शुुरू नहीं की गई, तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इस संबंध में जेई तपस कुमार ने बताया खंभा और तारों के लगाने के कार्य की जांच की जाएगी। जल्द से जल्द कनेक्शन जुड़वाकर सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें