फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दरौली रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन में शुक्रवार की देर शाम ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल कर्मचारियों को दी। रेल कर्मचारियों ने घटना की जानकारी दिलदारनगर स्टेशन स्थित जीआरपी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

दरौली रेलवे स्टेशन के डाउन ट्रैक पर एक युवक ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेल कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारी ने इस घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। युवक के जेब से मिली आईडी प्रूफ के जरिए उसकी पहचान बिहार प्रांत के मधुबनी जनपद के लौकड़ी थाना क्षेत्र स्थित करहरवा गांव निवासी कलीमुद्दीन के पुत्र इस्माइल (24) के रुप में हुई। जीआरपी पुलिस ने इस घटना की सूचना उनके परिवार वालों को दी। शनिवार को परिवार के लोग जीआरपी थाना पहुंचकर युवक के शव की शिनाख्त कर लिए। शिनाख्त होने पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जीआरपी चौकी इंचार्ज केदारनाथ मौर्य ने बताया कि परिजनों के उपस्थिति में शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें