फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी तार : लोगों के सिर पर मंडरा रही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवराई(गाजीपुर)। लोगों के घरों को रौशन करने के लिए विद्युत विभाग की तरफ से दौड़ाए गए हाईटेंशन तार कई जगह पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। वह आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। इस वजह से एक तरफ जहां लोगों के जान पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं तारों की टूटने से घंटों लोगों को बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जानकारी होने के बाद भी विभाग द्वारा लोगों के सर पर खतरा के नाम पर दौड़ रहे जर्जर तारों को बदलने का काम नहीं किया जा रहा है। शायद कोई बड़ी घटना होने के बाद विभाग इन तारों की सुधि लेगा।
नव निर्मित भदौरा विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के भदौरा मुख्य बाजार, फरीदपुर, मौजपुर, महना, उसिया सहित दर्जनों गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है। फरीदपुर चट्टी के पास हाईटेंशन तार पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जो आए दिन टूटकर गिरता रहता है। इसकी वजह से तार के नीचे से आवागमन करने वालों की सांसे इस आशंका से ऊपर-नीचे होती रहती है कि कही तार टूटकर गिर न जाए। मौजपुर गांव निवासी निबूलाल, ग्रामप्रधान रामप्यारे राम, अबुल कैश, अबुल खैर, सुरेश कुशवाहा, कलीम आदि ने बताया कि फरीदपुर स्थित मुख्य चट्टी के पास लगा हाईटेंशन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। यह आए दिन टूटकर गिरता रहता है। इसकी वजह से लोगों के जान पर खतरा बना रहता है। तार के टूटने पर कई-कई दिनों तक लोगों को बिजली आपूर्ति वंचित होना पड़ता है। अनापूर्ति की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तार के नीचे के साथ ही आसपास के दूकानदार तार के टूटकर गिरने की आशंका से हर समय भयभीत रहते है। तार जर्जर होने और इसके बार-बार टूटकर गिरने की शिकायत कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों और कर्मचारियों से की गई, लेकिन इसे नहीं बदला गया। इससे लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि शायद जर्जर तार की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना के बाद ही विभाग इसे बदलने का काम करेगा।
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में यह बात है कि कई क्षेत्रों में दौड़ाए गए हाईटेंशन तार जर्जर हो गए हैं। इसे बदलने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। पास होते ही जर्जर तारों को बदलने का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। प्रमोद कुमार, जेई
विज्ञापन

दुल्लहपुर। क्षेत्र के कई गांव में हाईटेंशन तारों के नाम पर लोगों के सर पर खतरा दौड़ रहा है। जर्जर तार आए दिन टूटकर गिरने से जहां लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। बीते दो जून की रात क्षेत्र के आदर्श गांव देवा में जर्जर हाईटेंशन का तार टूटकर राजू राजभर के मकान पर गिर गया था। तार की जद में आने से राजू राजभर, उसकी मां फूला देवी सहित एक गांव की मौत हो गई थी। जबकि राजू का भाई संतोष राजभर गंभीर रूप से झुलस गया था। उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया था। इस घटना के बाद विभाग ने आनन-फानन में जर्जर तार को बदल दिया। लेकिन निजामुद्दीनपुर, जलालाबाद, कोठिया, हरदासपुर कला सहित अन्य कई गांव में जर्जर तारों को नहीं बदला जा रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आदर्श गांव देवा जैसी घटना इन गांव में भी न घट जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें