स्टेशन परिसर में खड़ी रोडवेज बस और पुलिस
- फोटो : amar ujala
विभिन्न स्टेशनों से होते हुए बिना रुके यह ट्रेन आज शाम को स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। प्रवासियों के आने के मद्देनजर स्टेशन के आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला के अलावा कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी पहले से ही उपस्थित थे।
ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के बाद एक-एक कर यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि स्क्रीनिंग के बाद जिनमें लक्षण नहीं पाए गए ऐसे लोगों को खाद्यान्न प्रदान कर होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया। प्रवासी लोगों में कुछ अकेले तो कुछ सपरिवार आए थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का बखूबी पालन किया गया।इस दौरान उन्हें खाने-पीने को भी मिला।