गाजीपुर। रेलवे ने वाराणसी मंडल के मऊ-पिपरीडीह-दुल्लहपुर एवं मऊ-खुरहट के मध्य 6 से 16 दिसंबर तक पैच डबलिंग कार्य 12 ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया है, जबकि तीन रेल गाड़ियों को निरस्त किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य को लेकर 17 एवं 18 दिसंबर को ब्लॉक दिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन व निरस्त किया गया है। बताया कि कुल 12 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। वहीं, तीन ट्रेनें निरस्त रहेंगी।जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसके तहत दरभंगा से 8 एवं 15 दिसंबर को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी-औड़िहार- जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जाएगी। सीतामढ़ी से 6 से 18 दिसंबर तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-औड़िहार-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। दरभंगा से 6, 8, 10, 13 एवं 25 दिसंबर को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। थावे से 6, 7, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 16 एवं 17 दिसंबर को चलने वाली 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। अजमेर से 8, 9, 11 एवं 15 दिसंबर को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औड़िहार-फेफना-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 दिसंबर को चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। छपरा से 16 एवं 17 दिसंबर को चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-औड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जाएगी। सूरत से 07, 11, 12, 14, 15 एवं 17 दिसंबर को चलने वाली 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। किशनगंज से 16 दिसंबर को चलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जाएगी। जयनगर से 16 दिसंबर को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। छपरा से 13 दिसंबर को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनस से 16 दिसंबर को चलने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
ये ट्रेनें हुईं निरस्त बनारस से 13 से 18 दिसंबर तक चलने वाली 55138 बनारस-भटनी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी तथा भटनी से 13 से 18 दिसंबर तक चलने वाली 55137 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी
-वाराणसी सिटी एवं भटनी से 13 से 18 दिसंबर तक चलने वाली 65108/65107 वाराणसी सिटी-भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- छपरा एवं वाराणसी सिटी से 16 से 18 दिसंबर तक चलने वाली 15111/15112 छपरा-वाराणसी-छपरा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।