फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार मतदाता करेंगे 58 उम्मीदवारों का फैसला

Mon, 21 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के तहत मंगलवार को मतदान कराया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए इन कालेजों में होने वाले चुनाव में 58 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
विज्ञापन


12 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच कराए जाने वाले चुनाव की सभी तैयारी सोमवार की शाम पूरी कर ली गई।

स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में 8189 छात्र मतदाता विभिन्न पदों के कुल 35 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एसडी सिंह परिहार ने बताया कि इसके लिए कुल 25 बूथ बनाए गए हैं। इन्हें चार सेक्टरों में

विभाजित किया गया है। चारों सेक्टरों के लिए अलग-अलग सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर दो-दो प्राध्यापक मतदान अधिकारी एवं दो-दो कर्मचारी मतदान सहायक बनाए गए हैं। बताया कि बूथ पर मतदान अधिकारी की तरफ से
विज्ञापन


मूल प्रवेश फार्म पर लगे फोटो से परिचय पत्र के फोटो, स्वीकृति पत्र एवं फीस रसीद का मिलान कर ही मतदान का अवसर प्रदान करेंगे। मतदान सुबह साढ़े 7 बजे से दिन में 1 बजे तक चलेगा। मतदाता छात्र मुख्य प्रवेश द्वार से मतदान

के लिए प्रवेश करेंगे और मतदान के बाद गेट नंबर-2 से बाहर निकलेंगे। दिन में 2 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

पीजी कालेज
= अध्यक्ष पद पर 9, उपाध्यक्ष पद पर 5, महामंत्री पद पर 6, पुस्तकालय मंत्री पद पर 3, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर 3, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए 3 तथा कृषि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए 3, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए 1 एवं वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर सीधा मुकाबला होगा।

स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से दिन में 1 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए कुल 11 बूथ बनाए गए हैं। महाविद्यालय के 4114 छात्र मतदाता कुल 23 प्रत्याशियों की किस्मत का

फैसला करेंगे। प्राचार्य डा. शशिकांत राय ने बताया कि एक प्रत्याशी का एक ही मतदान अभिकर्ता होगा। अगर प्रत्याशी चाहे तो स्वयं ही मतदान अभिकर्ता हो सकता है। मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को प्रवेश महाविद्यालय के मुख्य द्वार से

दिया जाएगा जबकि निकास की व्यवस्था पूर्वी द्वार से होगी। बताया कि मतगणना का कार्य दिन में 2 बजे से महाविद्यालय के सभागार में प्रारंभ होगा। मतगणना में प्रत्याशी अथवा उसका प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। मतगणना के लिए

अभिकर्ताओं की नियुक्ति दोपहर 1.45 से 2.00 तक की जाएगी। 2 बजे के बाद कोई मतगणना अभिकर्ता नहीं बनाया जाएगा। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद विजयी प्रत्याशियों को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से शपथग्रहण कराया

जाएगा। बताया कि मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र की मूलप्रति एवं फीस रसीद की मूल प्रति अपने साथ लाना अनिवार्य है। छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों को सोमवार की शाम अंतिम रूप दे दिया गया। मतदान की प्रक्रिया को

सकुशल संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी मुस्तैद रहेंगे।

स्वामी सहजानंद कालेज
अध्यक्ष पद के लिए 5, उपाध्यक्ष पद पर 6, महामंत्री 3, पुस्तकालय मंत्री 3, कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए 2 तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए 4 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें