फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में चलता है लोकतंत्र का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। नगर के सुभाष विद्या इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शिक्षकों, छात्रों तथा कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव में मतदान करने तथा अन्य मतदाताओं को भी बूथ तक पहुंचाने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मत सबसे कीमती होता है। इस का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रभान सिंह ने कहा कि इसमें सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है। लोकतंत्र में जनता का राज चलता है। वह अपने वोट के बल पर ही अपना राजा चुनती है। सभी को अपने मत की कीमत तथा महत्व को समझना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के कारण ही देश में की बार मतदान होता है। सभासद, ग्रामप्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक को चुनने का अधिकार एक आम नागरिक, जो मतदाता है उसे होता है। 18 साल के युवाओं को मतदान करने का अधिकार मिल जाता है। इस मत का प्रयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। कहा कि जो लोग बूथों तक जा पाने में असहाय हो उनकी मदद करते हुए उन्हे मतदान स्थल तक पहुंचाना चाहिए। इस मौके पर आशीष सहाय, शिवबचन पांडेय, देवेन्द्रनाथ पांडेय, रामप्रकाश, विनोद यादव, ओमप्रकाश मिश्र, रामपलट यादव, रामप्यारे, संजय दूबे, खूबचंद, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें