फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने छह चिकित्सकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान में लापरवाही करने और समय-समय पर बैठकों में शामिल न होने पर जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों के कुल छह चिकित्सकों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने सभी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले भर के न्यू प्राथमिक, प्राथमिक, सामुदायिक समेत जिले भर के चिकित्सकों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम आदि स्वास्थ्य से जुड़े कर्मचारियों की विभिन्न स्तर पर ड्यूटी लगाई गई है। कार्य की प्रगति को लेकर समय- समय पर समीक्षा बैठकों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें आठ अप्रैल को होने वाली बैठक में देवकली के डाक्टर सिद्धार्थ सिंह गायब थे। इसी प्रकार नौ अप्रैल की सायंकालीन बैठक में करंडा के डा. अनुपम कुमार सिंह, डा. अभिनव, डा. शशांक तथा मनिहारी के डा. राजेश कुमार और डा. अब्दुल्लाह उपस्थित नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए इन चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। इन्हें सीएमओ की ओर से जारी नोटिस में अनुपस्थित रहे दिन का वेतन काटते हुए कारण बताने को भी कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि अगर तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो आगे और गंभीर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें