फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत में दिव्या पांडेय रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। क्षेत्र के रेवतीपुर स्थित गदाधर श्लोक महाविद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन हो गया। शिविर में आजाद, भगत सिंह, एनी बेसेंट, सरोजिनी नायडू, लक्ष्मीबाई, कल्पना चावला आदि टोलियों ने प्रतिभाग किया। इसमें भगत सिंह पहले, कल्पना चावला दूसरे एवं आजाद टोली तीसरे स्थान पर रही। संगीत में दिव्या पांडेय प्रथम, जन्मेजय चौरसिया द्वितीय तथा सर्वेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्काउट-गाइड प्रशिक्षक गंगासागर शर्मा ने ध्वज शिष्टाचार, गाइड नियम, प्रतिज्ञा, गांठ बंधन, टेंट लगाना, स्वस्थ रहने की आदत, बिना वर्तन के भोजन बनाना तथा विपरीत परिस्थितियों में रहने के बारे में बताया। अंतिम दिन मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. जितेंद्रनाथ राय ने सभी टेंटों का निरीक्षण करते हुए कहा कि एक अच्छा स्काउट वह होता है, जो अपने साथ-साथ देश एवं समाज की भलाई के लिए भी काम कर सके। उसे प्रत्येक विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहना होता है। स्काउट-गाइड का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि अगर उन्हें अच्छा इंसान बनना है तो अपने अंदर की बुराइयों को दूर करना होगा। इस मौके पर डॉ. मनोज राय, डॉ. ऋचा राय, झारखंडे राय, ज्ञानेश्वर यादव, अरविंद राय, अक्षय कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें