फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग पर लगे रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों का हड़ताल आज दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। पीर नगर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर यह हड़ताल चल रहा है। अगर सरकार जल्द से जल्द हमारी मांगो को नहीं मानती तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंद्रह प्रतिशत फिटमेंट के साथ तीसरे पे-रिवीजन का निराकरण, बीएसएनएल के 4जी स्पेक्ट्रम का आवंटन समेत कुल आठ मांगें है। पेंशन का रिवीजन, कंट्रीव्यूशन, आउट सोर्सिंग पर रोक लगाया जाना चाहिए। बताया कि यह हड़ताल जिले के सभी तहसील कार्यालयों पर भी आयोजित है। इस मौके पर नफीस अहमद, सर्वेस यादव, अपरवल यादव, उमाशंकर प्रजापति, आतिश कुमार, राजित सिंह, वीके सिंह, श्याम कुमार,अनिरुद्ध सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अबरार, राजेश कुमार यादव, विभव, मेवालाल, दीपक कुमार, सर्वेश कुमार, हिमांशु कुमार, अमेरिका यादव आदि मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार बीएसएनएल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आठ सूत्री मांग को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को दूरभाष केंद्र परिसर में धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर तत्काल निर्णय नहीं लेती है तो हमें मजबूर होकर आंदोलन को और तेज करना होगा। धरना में बीएसएनएल कर्मचारी संघ मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष राजबहादुर लाल, राजकुमार शुक्ला, कन्हैया प्रसाद, मदन राम, लक्ष्मी देवी, माया यादव, जयनाथ यादव, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें