फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की काव्या और 10वीं की आकांक्षा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव गुरुवार की शाम समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम देख उपस्थित लोग मोहित हो गए। पिछले वर्ष कक्षा बारहवीं तथा दसवीं में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं क्रमश: काव्या त्रिपाठी तथा आकांक्षा सिंह को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की तरफ से राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने के लिए राहुल एवं अंशिका सिंह तथा स्काउट के क्षेत्र में राज्य पुरस्कार प्राप्त बच्चों को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना के महाप्रबंधक तथा विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन केके सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य केश्वर प्रसाद ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए खेलकूद, सह शैक्षणिक क्रियाकलाप तथा अकादमिक उपलब्धियों को रेखांकित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के बच्चों ने योगा एवं एक्रोबैटिक योगा का प्रदर्शन कर तथा पिरामिड बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में वर्ष भर चलने वाली विविध प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्राथमिक संभाग के बच्चों ने एक्शन डांस तथा राधा-कृष्ण डांस के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अंग्रेजी नाटक के माध्यम से भारतीय एवं पाश्चात्य संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति के महत्व को प्रदर्शित किया। कक्षा-11 की छात्रा शिवांगी पांडेय ने अपनी कविता के माध्यम से पिता के संघर्ष एवं त्याग को नमन किया। हर्षिता सिंह ने शास्त्रीय नृत्य तथा शुभांगी ने पुराने गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। पंजाबी लोक नृत्य ने उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी शिक्षक नीरज राय को कक्षा बारहवीं तथा दसवीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ-साथ सर्वाधिक पीआई देने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी देकर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र वैभव श्रीवास्तव को कला एवं साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। ओवरआल चैंपियन की ट्राफी शिवाजी सदन तथा रनर-अप ट्राफी रमन सदन को प्रदान की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिवशंकर ओझा, ओपी राय, एके राय, पुरुषोत्तम मिश्रा, हरेराम शर्मा, आलोक पटेल, जितेंद्र तिवारी, धनराज मित्तल, बैजनाथ प्रसाद, संतोष कुमार, आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक नीरज राय, रीति श्रीवास्तव तथा छात्रा हर्षिता सिंह एवं शिवांगी राय ने संयुक्त रूप से किया। अंत में वरिष्ठ शिक्षक डॉ. पुरुषोत्तम मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें