फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरर गांव में पहुंच आर्थिक सहायता भेंट की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासिमाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को ग्रामसभा इंदौर पहुंचकर गंभीर बीमारी से ग्रसित संतोष सिंह की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी मीना देवी को आर्थिक सहायता भेंट की।
विज्ञापन

पिछले दिनों संतोष सिंह की लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। क्षत्रिय महासभा के लोगों ने उनकी धर्मपत्नी मीना देवी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा क्षत्रिय समाज उनके साथ है। श्री सिंह ने कहा कि कोई जरूरत होगी तो क्षत्रिय महासभा युवा उनकी मदद करेगा। उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई में भी मदद करेगा। महासभा ने दस हजार की आर्थिक सहायता तात्कालिक रूप से उनकी पत्नी मीना देवी को उनके ब्रह्मभोज एवं श्राद्ध कर्म के लिए भेंट किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अरविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, चंदन सिंह, अनिल यादव, अविनाश सिंह गोलू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें