फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छताग्राहियों से की जा रही वादाखिलाफी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्रामीण स्वच्छता ग्राही कर्मचारी सेवा समिति की ओर से गुरुवार को शहर के साईं बाबा मंदिर से विकास भवन तक जुलूस निकाला गया। बाद में विकास भवन पर सभा की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारी लगातार उपेक्षा कर रही है। जानकारी के बाद भी जिला प्रशासन के लोग भी हमारी मांगों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जुलूस सिकंदरपुर, डीएम आवास, पीरनगर होते हुए विकास भवन पहुंचा। जिलाध्यक्ष गुड़िया गुप्ता ने कहा कि वादा किए जाने के बाद भी अब तक स्वच्छताग्राहियों को परिचय पत्र नहीं दिया गया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अगर समय रहते लोग नहीं चेतते हैं, तो आगे आंदोलन किया जाएगा। हम हक की लड़ाई अंत तक लड़ेंगे। इस मौके पर राजदेव, राम प्रकाश गुप्ता, सुनीता, रंभा, संजय वर्मा, संगीता कुमारी, सीमा चौरसिया, रवि, कमलेश, संजय शर्मा, सुनील सिंह, मोनिका, मदन, सोनिका, उर्मिला, राजेश, जैशल समेत बड़ी संख्या में स्वच्छताग्राही कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें