फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की जद में आने से युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव के कैथी बस्ती के पास देवल-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की जद में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया। सूचना के बाद भी पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों से उसकी झपड़ और नोकझोंक हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर जनपद के राजपुर थाना अंतर्गत धर्मपुरा गांव निवासी शिवमूरत राय का बेटा श्याम कुमार राय (26) अपने पड़ोस के भतीजे रोहित कुमार राय (25) पुत्र रामधीरज राय के साथ अपनी दीदी के गांव दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पलिया आया था। मंगलवार की सुबह वह वापस लौट रहा था। इसी बीच करीब नौ बजे दिलदारनगर-देवल मुख्य मार्ग पर कैथी मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे दोनों अनियंत्रित होकर गिर गए। इसके बाद ट्रक श्याम को कुचलते हुए फरार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज रफ्तार में था कि बाइक दूर सड़क किनारे नहर में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया। घंटों बाद भी पुलिस के मौके पर न पहुंचने पर ग्रामीणों नाराज हो उठे। उन्होंने शव लेकर जा रहे एंबुलेंस को रोक दिया। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों से उसकी नोकझोंक के साथ तीखी झड़प शुरू हो गई। ग्रामीण सक्षम अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए कहते हुए ब्रेकर बनवाने की मांग करने लगे। पुलिस के किसी तरह समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जमानिया आरबी सिंह ने बताया कि ट्रक को दिलदारनगर के उसिया गांव के पास पकड़ लिया गया, जबकि चालक फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें