फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का लिंक फेल, लेन-देन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। सिधौना बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की नुरूद्दीनपुर शाखा एवं भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सिधौना शाखा का लिंक फेल होने के तीसरे दिन बुधवार को भी लेन-देन का काम ठप रहा। इससे आज भी ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। बैंक की इस दुर्व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि तीन दिन से वह बैंक से खाली हाथ लौट कर जा रहे हैं। बैंक की लापरवाही का खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिधौना बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा नुरुद्दीनपुर और भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा सिधौना का लिंक तीन दिन से फेल है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। आलम यह है कि पैसे के लेन-देन सहित अन्य कार्यों के लिए स्थानीय सहित दूर-दराज क्षेत्रों के ग्राहकों का सुबह दस बजे के बाद से पहुंचने का क्रम शुरू हो जा रहा है। यहां पहुंचने पर जैसे ही उनको इस बात की जानकारी हो रही है कि लिंक फेल है, निराश हो जा रहे हैं और बैठ कर लिंक आने का इंतजार करने लग रहे हैं, लेकिन घंटों बाद उन्हें निराश ही लौटना पड़ रहा है। तीसरे दिन बुधवार को भी दोनों बैंकों में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे थे। बार-बार ग्राहक बैंक कर्मियों से पूछ रहे थे कि कब तक उन्हें पैसा मिलेगा। लोगों को भीड़ और पूछताछ से परेशान बैंक कर्मियों ने मुख्य चैनल गेट में बाहर से गार्ड से ताला लगवा दिया ताकि कोई ग्राहक अंदर न आ सके। गेट पर यह बोर्ड लगा दिया गया कि लिंक फेल है। जो भी ग्राहक पहुंच रहा था कि वह गार्ड से किचकिच करते हुए बैंक की खराब व्यवस्था को कोस रहा था। यही हाल भारतीय स्टेट बैंक शाखा लिधौना का रहा। मुख्य गेट पर ताला लगा कर लिंक फेल होने का बोर्ड लगा था। पूरे दिन ग्राहक आते रहे और बोर्ड पढ़कर निराश होकर लौटते रहे। नाराज कई ग्राहक बाहर मौजूद गार्ड से उलझते हुए यह कहते रहे कि शाखा प्रबंधक को बाहर बुलाओ, जिससे उनसे यह पूछा जा सके कि कब तक लिंक ठीक होगा ताकि उसी समय पर बैंक में आए, लेकिन शाखा प्रबंधक बाहर नहीं आए। इस संबंध में यूनियन बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अभिषेक रंजन कुमार ने बताया बी एसएनल का लिंक फेल होना अब आम बात हो गई है। इसकी सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उनके निर्देश पर अब वोडाफोन से नेटवर्क की व्यवस्था की जा रही है, जो एक-दो दिन के अंदर चालू होने की संभावना है। बीएसएनल के अधिकारी बार-बार सिर्फ जल्द से जल्द से लिंक को ठीक कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें