फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदगंज। क्षेत्र के शादियाबाद तिराहे पर शुक्रवार की सुबह ट्रक से धक्का लगने से मोटरसाइकिल सवार दो भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिहोरी गांव निवासी रामाधार राम का पुत्र राधेमोहन (30) एवं रवि कुमार (20) मोटरसाइकिल से नंदगंज गैस सिलेंडर भरवाने आए थे। वहां से सिलेंडर लेकर वापस घर जा रहे थे। शादियाबाद तिराहे पर अचानक बाइक बंद हो गयी। इसी बीच तेज गति से आ रहे ट्रक से धक्का लग गया। इससे बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिर पडे। स्थानीय लोग दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें