फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की तलाश में पुलिस करती रही भाग-दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के डेवड़ी गांव निवासी समाजसेवी की अज्ञात बदमाशों ने बीते दिनों गोली मार कर हत्या कर दी थी। शनिवार की सुबह नहर में उनका शव बाइक के नीचे दबा मिला था। इस मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीसरे दिन भी पुलिस को बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली थी और वह कातिलों की तलाश में इधर-उधर दौड़ लगाते हुए संदिग्धों से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

डेवड़ी गांव निवासी समाजसेवी श्रीप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना दादा (48) रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी घर से बाइक से निकले थे। जब रात करीब साढ़े आठ बजे तक वह घर नहीं पहुंचे थे तो उनके पुत्र वीरबहादुर ने क्षेत्राधिकारी को फोन कर पिता के घर न पहुंचने से अवगत कराया था। परिवार के लोग पूरी रात मुन्ना दादा का इंतजार करते रहे। इसी दौरान शनिवार की सुबह परिजनों को यह जानकारी हुई कि उनका शव गड़ही गांव के पास लावा-छावा माइनर के रास्ते में बाइक के नीचे दबा मिला है। परिवार के लोग वहां पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी थी। छानबीन में पता चला कि उनको पीठ में गोली मारी गई थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की थी। इस मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। पूरी रात पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों की खाक छानती रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अभी तक मृतक का मोबाइल भी बरामद नहीं कर सकी है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश लगातार जारी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें