मरदह। क्षेत्र के हैदरगंज गांव में बैजनाथ हनुमान इंटर कालेज के 11 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव-स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि स्वबोध आश्रम की वरिष्ठ आचार्या सरोजिनी मां ने मां सरस्वती एवं आनंद प्रभु के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होता है। अच्छी शिछा से ज्यादा अच्छे संस्कार एवं धर्म का ज्ञान आवश्यक है। शिक्षा जीवन के लिए बहुत मूल्यवान है।
उन्होंने कहा कि जीवन में प्रकाश लाने का मुख्य द्वार विद्यालय है। बच्चे हैी देश का भविष्य एवं कर्णधार हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख सुभाष गुप्ता ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, लोकगीत, भोजपुरी गीत, पंजाबी नृत्य, धोबिया, सामाजिक, एकल, दहेज गीत, राजस्थानी नृत्य, सामूहिक गीत, भारतीय एकता नामक एकांकी आदि की प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील गुप्ता, सुनील राम, शैलेश राम, डा. रामनाथ गोड़, राजन सिंह, शशिधर सिंह, आनंद प्रकाश यादव, जगदीश चौबे, विद्युत प्रकाश, रामाधार, जवाहर, कृष्णा, लालबाबू, तारकेश्वर, वेदप्रकाश पांडेय, राजीव सिंह, रामवृक्ष यादव, विरेंद्र यादव, लक्ष्मण सिंह, रामअशीष, कुनेश्वर, विद्यालय के प्रबंधक सरिता गुप्ता, प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कालिका यादव एवं संचालन अमरजीत यादव तथा अंत में आभार विद्यालय के संस्थापक राजेश गुप्ता ने व्यक्त किया।
....